Search Post on this Blog

अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारत की समस्याएँ

 भारत के साथ अन्तर्राष्ट्रीय भूमि सीमाएँ सात देशों के साथ लगता है तथा दो देशों की साथ भारत जल सीमा साझा करता है।

सात देश- पाकिस्तान, अफगानिस्तान , चीन , नेपाल , भूटान, म्यांमार , और बांग्लादेश है जो भारत के साथ भूमि सीमा साझा करते हैं। 

श्री लंका और मालदीव दो देश  हैं जो भारत के साथ जल सीमा साझा करते हैं। 

  • पाकिस्तान और अफगानिस्तान भारत के पश्चिम और उत्तर पश्चिम में हैं
  • भारत के उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान हैं।
  • म्यांमार और बांग्लादेश भारत के पूर्व में हैं
  • भारत के दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव हैं।
  • भारत और मालदीव के बीच 8 डिग्री चैनल हैं।
  • भारत और श्रीलंका को पाक जलडमरूमध्य अलग करता है। 


भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पाकिस्तान , चीन , और नेपाल के साथ विवाद है जो निम्नलिखित हैं:


भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा मुद्दे:

भारत और पाकिस्तान के बीच मुख्य रूप से तीन क्षेत्र विवादित हैं-कश्मीर, सियाचिन ग्लेशियर और सर क्रीक विवाद।

कश्मीर के लिए तो भारत और पाकिस्तान के बीच तीन युद्ध भी लड़े जा चुके हैं। 

भारत और पाकिस्तान दोनों ही जम्मू-कश्मीर राज्य पर अपना दावा करते हैं।

सियाचिन ग्लेशियर और सर क्रीक पर भी दोनों देश दावा करते हैं। 

India Pakistan Border Issues

भारत-चीन सीमा मुद्दे:

चीन हमारा पड़ोसी है और उत्तर की ओर भारत के साथ एक भूमि सीमा साझा करता है और भारत और चीन के बीच की सीमा वास्तव में पूरी तरह से सीमांकित नहीं है।

भारत-चीन की सीमा को तीन भागों में बाँटा जा सकता है:

  • पश्चिमी क्षेत्र
  • मध्य क्षेत्र
  • पूर्वी क्षेत्र

मुख्य सीमा विवाद पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में थे। चीन ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाके पर अपना दावा करता है।

अक्साई-चिन पर चीन ने 1962 से कब्ज़ा करके बैठा है जो भारत का भाग हैं। 

India Pakistan Border Issues

भारत श्रीलंका सीमा मुद्दे:

भारत और श्रीलंका के बीच मत्स्य पालन का मुद्दा है।

श्रीलंका का आरोप है कि भारतीय मछुआरे श्रीलंका की समुद्री सीमा का उपयोग करते हैं जो समुद्री जीवन को प्रभावित करता है और समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाता है।

1970 के दशक में समुद्री सीमा को अंतिम रूप दिए जाने के बाद मत्स्य पालन के मुद्दे शुरू हुए।

भारत ने 1976 में कच्चातीवु द्वीप (285 एकड़ निर्जन द्वीप) श्रीलंका को सौंप दिया। जिसके बाद से ही मछुआरों की समस्या शुरू हो गई।

India Pakistan Border Issues

भारत और नेपाल सीमा मुद्दे:

  • भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर दो विवाद हैं।
  • कालापानी क्षेत्र (उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला)
  • सुस्ता क्षेत्र (बिहार के चंपारण जिले का हिस्सा)


Try to solve the following questions:

  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारत की क्या समस्याएँ हैं ? ( 65th BPSC geography)
  • भारत के अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा पर विद्यमान समस्याओं का उल्लेख कीजिए। ( 60-62nd BPSC geography)

You may like also:
Previous
Next Post »